Spread the love

80कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413)गदरपुर। विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के ग्राम खानपुर पश्चिम में विकास खंड गदरपुर द्वारा निर्मित नई सड़क का शुभारंभ प्रदेश मंत्री गुंजन सखीजा व ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उनके साथ सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य नन्हे सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मंत्री गुंजन सखीजा ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ होती हैं। नई सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
शुभारंभ के बाद जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र उच्च की समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य विकास कार्यों की मांग भी रखी। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!