Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य

से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी द्वारा जारी आदेश के तहत 13 उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को जनपद की पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने और अपराध नियंत्रण को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक अनुराग सिंह को कोतवाली खटीमा से कोतवाली किच्छा, मुरेन्द्र प्रताप बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से एएनटीएफ रुद्रपुर, विजय सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से चौकी कलकत्ता फार्म प्रभारी, मोहन चन्द्र जोशी को चौकी बगवाड़ा से कोतवाली रुद्रपुर तथा प्रदीप शर्मा को पुलिस लाइन रुद्रपुर से कोतवाली गदरपुर भेजा गया है।
इसके अलावा नरेश पंत को चौकी रम्पुरा, दीपक कौशिक को थाना पुलभट्टा, ओम प्रकाश को कोतवाली ट्रांजिट कैम्प तथा सौरभ भारती को कोतवाली रुद्रपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विमलेन्द्र सिंह खत्री को कोतवाली किच्छा, महिला उपनिरीक्षक नीलम मेहरा को चौकी बाजार प्रभारी तथा प्रदीप कोहली को चौकी शिवराजपुर पट्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एसएसपी अजय गणपति ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद विभिन्न थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली में और अधिक तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एसएसपी अजय गणपति लगातार पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक निर्णय ले रहे हैं। इस तबादला सूची को भी उसी कड़ी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!