


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर द्वारा शनिवार, 30 मई को काठपाल स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट में शाखा कार्यशाला एवं दायित्व ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयुक्त सचिव नरेंद्र अरोड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा, प्रांतीय संयोजक संपर्क विष्णु सक्सेना, प्रांतीय संयोजक पर्यावरण डॉ. शिखा चौहान एवं प्रांतीय संगठन सचिव रवींद्र बजाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान अतिथियों ने संगठन के दायित्व, प्रोटोकॉल, वित्तीय प्रबंधन, संपर्क विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने परिषद की कार्यप्रणाली एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी प्रकाश डाला।
कार्यशाला के उपरांत प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा द्वारा नवीन दायित्वधारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान अध्यक्ष पद पर राजीव ग्रोवर, सचिव डॉ. विप्रजीत विश्वास सोनू, कोषाध्यक्ष सागर गाबा, संपर्क संयोजक राकेश भुड्डी बंटी, पर्यावरण संयोजक बलदेव छावड़ा बंटी, संस्कार संयोजक गौरव मदान, समूह गान संयोजक सतीश बत्रा, रक्तदान संयोजक राकेश कंबोज तथा नेत्रदान संयोजक दीपक ग्रोवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की शपथ लेकर अपने दायित्व ग्रहण किए। तीज संयोजिका के रूप में संगीता ग्रोवर ने भी शपथ ली।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, राजकुमार भुड्डी, कार्यक्रम संयोजिका अंजू भुड्डी, डॉ. अरविंद धवन, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. विनीत अरोड़ा, दीपक सुधा, विनोद चुग, प्रमोद बजाज, राम बचन यादव, डॉ. कृष्णावतार गुप्ता, विकास बजाज, किशोर तेजवानी, डिप्पल आहूजा, संजीव अरोरा, सोनिया विश्वास, शीना अरोरा, रीता गाबा, प्रीति बजाज, सपना आहूजा सहित भारत विकास परिषद के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत एवं समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
