Spread the love

राहुल बिष्ट चोरी के सामान समेत गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत गदरपुर पुलिस की कार्रवाई

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है।
कोतवाली गदरपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 142/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पुलिस ने वार्ड नंबर-03 सिनेमा रोड कॉलोनी निवासी राहुल बिष्ट पुत्र दिनेश कुमार (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वाइल्डक्राफ्ट बैग, विभिन्न बैंकों के तीन एटीएम कार्ड, दो टिफिन, हेडफोन व चार्जर तथा 1260 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार बरामद सामान वादी मुकदमा का है। आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय बोरा एवं कांस्टेबल रविंद्र सिंह रावत शामिल रहे। गदरपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!