Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक स्नेहपाल सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके निधन से आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बत्रा कॉलोनी स्थित एकल अभियान के संभाग कार्यालय में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उनका अंतिम संस्कार मोक्षधाम भूरारानी में किया गया। सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर ने बताया कि स्नेहपाल सिंह पिछले 50 वर्षों से संघ के प्रचारक रहे। उन्होंने नेपाल, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई स्थानों पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। वर्तमान में वे एकल विद्यालय अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सह मंत्री भी रह चुके थे। उनके बड़े भाई ओमपाल सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हैं।

    इस मौके पर सांसद छत्रपाल गंगवार, दिल्ली के विधायक रविंद्र नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, एकल अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी राजेश गोयल, प्रांत संगठन मंत्री अरविंद कनौजिया, सह विभाग प्रचारक अमित, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, सुनील खेड़ा, विवेक सक्सेना, बरीत सिंह, नरेंद्र अरोड़ा, हरीश बजाज, रोहतास बत्रा, विनय बत्रा, रजत दीक्षित, मयंक कक्कड़ सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement