


(कृष्णा


वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)
गदरपुर खबर रुद्रपुर। रुद्रपुर की होनहार बेटी एवं रुद्रपुर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष संदीप राय की पुत्री स्वर्णिम परचम ने नासिक में आयोजित राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। प्री-टीन, सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्णिम की इस उपलब्धि से पूरे रुद्रपुर और उत्तराखंड का नाम देशभर में गौरवान्वित हुआ है।
स्वर्णिम की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिवार, खेल प्रेमियों और नगरवासियों में खुशी की लहर है। कोच एवं मार्गदर्शक राहुल जाधव (ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) के मार्गदर्शन में स्वर्णिम ने यह मुकाम हासिल किया।
इस अवसर पर रुद्रपुर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष एवं स्वर्णिम के पिता संदीप राय ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे रुद्रपुर और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने स्वर्णिम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
