


(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर खटीमा, 28 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पर पहुंचकर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने अपने ब्लॉक की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
