Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर ( संवाद सूत्र )रुड़की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) द्वारा 3.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से संवाद किया तथा उपलब्ध खेल सुविधाओं का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि

प्रदेश के प्रत्येक जिले में खेल अवसंरचना का विस्तार किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिल सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को नई पहचान मिली है और उत्तराखंड सरकार नई खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है।
आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बैडमिंटन कोर्ट, अत्याधुनिक जिम तथा इनडोर खेलों की सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह परिसर खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास, प्रशिक्षण और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी उपयोगी साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस परियोजना से हरिद्वार, रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!