Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। निकटवर्ती ग्राम सन्तोषनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए क्षेत्र के विधायक अरविंद पांडे ने होली पर्व को न बनाने का निर्णय लिया है।

  पत्रकारों से वार्ता करते हुए क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि भाजपा एवं संघ परिवार के अनेकों परिवारों में उनके परिजनों के आकस्मिक निधन से जो क्षति हुई है उनके निमित्त इससे वर्ष वह होली के उत्सव को नहीं मानेंगे उन्होंने परिजनों को याद करते हुए कहा कि नगर संघ संचालक दीपक सुधा एवं पंजाबी सभा के नगर अध्यक्ष किशन सुधा की माता राजरानी,वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं संरक्षक श्री हरिश्चंद्र मुरादिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुम्बर के पिता जी,वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा की माताजी एवं जीजा,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना के ससुर,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम गाबा की माताजी, हुडीया परिवार के युवा पुत्र श्रेया हुडीया, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगतराम गण्डा के युवा पुत्र अनमोल,पूर्व सभासद राजेश सक्सेना की माताजी, पूर्व सभासद मिथिलेश चौधरी के पोते,भाजपा कार्यकर्ता सतीश कोचर, किशन कोचर की माताजी,भाजपा कार्यकर्ता सूरज गाबा की माता, वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजबाला चौहान की जेठानी व राकेश चौहान की माताजी, भाजपा कार्यकर्ता गोपाल कश्यप के पिताजी, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल शर्मा की बहन,भाजपा कार्यकर्ता मेघराज कारीगर की पत्नी, सूरजपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता अंकुश गाबा के पिताजी,भाजपा नेता धर्मेंद्र लहरी की पत्नी, सरदार नगर भाजपा कार्यकर्ता अंकित खेड़ा की माताजी, वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम नगर निवासी बिनु गुम्बर की माताजी, भाजपा कार्यकर्ता राजन बजाज भाजपा कार्यकर्ता मनचंदा की माताजी सहित परिवारों में अनेकों प्रिय जनों के आकस्मिक निधन से पूरा भाजपा व संघ परिवार इस समय दुख की स्थिति में है।

   अतः सब चीजों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने होली उत्सव ना मानने का निर्णय लिया है तथा ईश्वर से प्रार्थना है की समस्त दुखित परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें 

  परमपिता परमात्मा सभी पुण्य आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें।

Advertisement