Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

महिला उत्थान समिति ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

गदरपुर। आवास विकास स्थित शहनाई वाटिका में महिला उत्थान समिति गदरपुर की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

   कार्यक्रम का शुभारंभ पर्वतीय बैठकी होली से किया गया। तत्पश्चात राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट की सुपुत्री सुनीति भट्ट द्वारा उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

महिला उत्थान समिति ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

   पूर्व सभासद मनोज गुंबर मिंटू, परमजीत सिंह पम्मा, महिला उत्थान समिति गदरपुर की सदस्य कमलजीत कौर, प्रेमा बिष्ट, प्रीति खुराना, सोनू गुंबर रिया, श्वेता कौर रावत, गीता पपोला, ज्योति अरोड़ा, संध्या गोयल, हरजीत अरोड़ा, तनु पांडे, लक्ष्मी गोयल व मंच संचालिका मुस्कान चावला व तनीषा चावला द्वारा सुनीति भट्ट जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

महिला उत्थान समिति ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

   डिजिटल टेक कंप्यूटर एंड अबाक्स सेंटर द्वारा अबेकस के महत्व व उपयोगिता के विषय में बताया गया।अबाक्स सेंटर के एमडी गौरव सक्सेना व उनकी टीम को समिति सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के लिए महिला उत्थान समिति को बधाई दी और अपने संबोधन से उपस्थित सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया। महिला उत्थान समिति के सदस्यों द्वारा गुंजन सुखीजा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।क्विज प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों को उत्तराखंड महिला आयोग की सदस्य कमलजीत कौर द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया।

   गुंजन सुखीजा, सुरेश खुराना,मनोज गुंबर द्वारा मंच संचालन कर रहीं सुश्री मुस्कान चावला व सुश्री तनीषा चावला को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए चेयर गेम, बैलूंस गेम व लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया। सभी गेम्स में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाए व धूमधाम से होली मनाई। कार्यक्रम के समापन पर समिति सदस्यों द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यक्रम में राजबाला चौहान,कुलवीरी चौधरी,अनीता राज सिंह, रेखा चावला,शिवानी गुप्ता,सुदेश रानी, सुशीला बिष्ट,रक्षिता, सुहानी, सिद्धि,राधिका,आंचल के अलावा रविंद्र सिंह, राजकुमार चावला,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया, हरलोक सिंह, जसवीर सिंह चीमा आदि भारी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।