Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। होली के रंग की चमक पूरे देश में देखी जा रही है, इस मौके पर नगर क्षेत्र में भी काफी ज्यादा उत्साह है। लोग एक दूसरे से मिलकर खुशियां बांट रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में सभासद लीना संजीव झाम एवं समाजसेवी संजीव झाम ने उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी, स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की मंगल कामना की प्रार्थना करते हुए कहा कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व नई ऊर्जा का संचार करे।

    इस दौरान समाजसेवी संजीव झाम ने बताया रंगभरे खुशियों के पर्व होली पर सुख, शांति एवं समृद्धि के रंग आपके जीवन में प्रवाहित हों, इसी कामना के साथ इन्होंने निवेदन किया है कि कल दिनांक 25/03/2024 दिन सोमवार को प्रातः10 बजे से 11 बजे तक इनके कैम्प कार्यालय (अर्जुन सीड्स) निकट सैंट मैरी स्कूल पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

 इस कार्यक्रम में श्री झाम ने सभी क्षेत्रवासियों से इस आमंत्रण को व्यक्तिगत स्वीकारते हुए इस आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।

Advertisement
Advertisement