


(रिर्पोट -सागर धमीजा)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। लगभग 500 सालों तक चले लंबे संघर्ष के बाद रामलला 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। लिहाजा ये दिन पूरे देश के लिए बहुत बड़ा और ऐतिहासिक होने वाला है। यही वजह है कि 22 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय छुट्टी की घोषणा करने को लेकर बीजेपी नगर सयोजक व्यापार प्रकोष्ठ राकेश गुंबर की अध्यक्षता में एसडीएम की अनुपस्थिति में पेशकार को पीएम मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान ज्ञापन के माध्यम से कहा कि यह पूरे हिंदुओं के लिए उत्सव का दिन है, ऐसे में सरकार से अपील है कि 22 जनवरी 2024 जो भव्य राम मंदिर का लोकार्पण होने जा रहा है, उस दिन को राष्ट्रीय छुट्टी का ऐलान करें, ताकि सभी देशवासी इस ऐतिहासिक पल के साक्षीदार बन सकें।
ज्ञापन देने वालों में बीजेपी नगर सयोजक व्यापार प्रकोष्ठ राकेश गुंबर, केवल गुंबर, अशोक छाबड़ा, गगन डग आदि लोग मौजूद रहे।
