


(Krishna Varta, Gadarpur, Uttarakhand)
(Rudrapur reporter Ravi Kalra 7037260222)
गदरपुर खबर रूद्रपुर। उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रूद्रपुर एवं ऊधमसिंहनगर जनपद का नाम रोशन करने वाली होनहार जसमीत कौर को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने जसमीत कौर और उनकपरिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सम्मान स्वरूप जसमीत कौर को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की तथा शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जसमीत कौर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे रूद्रपुर और ऊधमसिंहनगर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
ठुकराल ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। जसमीत कौर की उपलब्धि यह साबित करती है कि छोटे शहरों के युवा भी अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जसमीत कौर भविष्य में भी अपने कार्यों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।
इस अवसर पर जसमीत कौर के पिता सरदार जसवंत सिंह पाहवा, माता मनप्रीत कौर, भाई सहजपाल सिंह पाहवा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता चौधरी, अंकित बठला, सुनील चुघ, ललित बिष्ट, गुरमीत कौर, अमन सिंह पाहवा, प्रेम कौर, मलकीत सिंह, इन्द्रजीत कौर, गुरूचरण सिंह, बचन कौर, करनैल सिंह, मनप्रीत कौर, परमवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
(रवि कालड़ा 7037260222)
