Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर ननीताल। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोड़ा एवं सचिव पूनम पंडित ने मंगलवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध न्याय देवता गोल्जू महाराज के जेतई स्थित मंदिर पहुंचकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की प्रार्थना की। इस दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग उठाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, पीसीसी प्रवक्ता बीना जोशी, प्रदेश महामंत्री सुनीता कश्यप सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
महिला कांग्रेस नेताओं ने गोल्जू महाराज के समक्ष अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की प्रार्थना करते हुए कहा कि आज भी परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल अब भी अनुत्तरित हैं, जिससे लोगों के मन में संदेह बना हुआ है।
नेताओं ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर शंकाएं हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और शीघ्र जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
महिला कांग्रेस ने दोहराया कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई हर स्तर पर जारी रहेगी और जब तक पीड़िता एवं उसके परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह आवाज बुलंद होती रहेगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!