


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर दिनेशपुर। नगर पंचायत दिनेशपुर में सांसद अजय भट्ट के आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नगर पंचायत प्रतिनिधि काबल सिंह ने सांसद अजय भट्ट का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सांसद का मार्गदर्शन और स्नेह क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सांसद अजय भट्ट का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
