Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
तीज त्योहार पर मीनू पाल द्वारा मंदिर में निशुल्क मेहंदी शिविर लगाया गया
( रिपोर्टर सागर धमीजा )

तीज त्योहार पर मीनू पाल द्वारा मंदिर में निशुल्क मेहंदी शिविर लगाया गया

सच्चे मन से की गई सेवा भाव से मिलता है दिल को सुकून= मीनू पाल

गदरपुर हरियाली तीज पर हाथों पर मेहंदी लगवाने की एवज में महिलाओं और युवतियों से अच्छा खासा रुपया लिया जाता है वहीं गदरपुर की समाजसेवी क्वीन ब्यूटी पार्लर की एम डी मीनू पाल ने हरियाली तीज के मौके पर महिलाओं और युवतियों को निशुल्क मेहंदी लगवाने की मुहिम पिछले कई वर्ष से चलाई है ताकि वह बाजार में होने वाली दिक्कतों से बचा जा सकें
आपको बता दें कि बुधवार शाम को बुध बाजार स्थित मंदिर में मीनू पाल द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्वीन ब्यूटी पार्लर की ओर से निशुल्क मेहंदी लगाने का आयोजन किया गया वही उत्तराखंड में मेकअप में महारत हासिल  कर चुकी  मीनू पाल ने बताया कि तीज त्यौहार माता बहने बाजार में मेहंदी लगवाने के लिए परेशान होती हैं ब्यूटी पार्लर पर भी उनसे अच्छे रुपए लिए जाते हैं इसी वजह से उन्होंने यह मुहिम शुरू की है इससे तीज की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाई गई क्वीन ब्यूटी पार्लर की एम डी पिछले कई वर्षों से वह तीज त्योहार पर महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगा रही है उन्होंने बताया कि मेहंदी लगाना महिलाओं के सुहाग की निशानी माना जाता है वही युवतियां भी मेहंदी लगाने को शुभ मानती हैं त्योहार चाहे तीज का हो या फिर रक्षाबंधन का हर प्रकार के त्योहार पर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगती है वही कैंप में पहुंची महिला सुनीता ने बताया कि पिछली बार भी मीनू पाल द्वारा लगाए गए निशुल्क मेहंदी कैंप पर हमने मेहंदी लगाई थी और हमें खुशी है कि इस बार भी हमें यहां पहुंचकर निशुल्क मेहंदी लगवाने का मौका मिला शाम होते-होते दर्जनों महिलाओं को मीनू पाल द्वारा मेहंदी लगाई जा चुकी थी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement