Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। थाना ट्रांजिट कैंप के वार्ड-सात के भाजपा पार्षद ने थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार कर बाहर निकालने का आरोप लगाया है। आरोप था कि वह पार्षदों के साथ किसी प्रकरण में थाने गये और थाना प्रभारी ने बाहर निकाल दिया। पार्षद ने संगठन सहित प्रदेश नेतृत्व को शिकायती पत्र देकर नाराजगी जताई है।

Advertisement
Advertisement

    शिकायती पत्र में वार्ड-सात के पार्षद कैलाश राठौर ने बताया कि 20 जुलाई की रात्रि 9 बजे वह श्मशान घाट रोड पर हुए गोली कांड प्रकरण को लेकर भाजपा पार्षदों व कुछ लोग के साथ थाने गये। एक घंटा थाने के बाहर खड़े होने के बाद भी जब थाना प्रभारी द्वारा नहीं बुलाया गया तो वह थाने के अंदर प्रवेश कर गये और कार्यालय में गये। इस बीच थाना प्रभारी बाहर निकल रहे थे।

    आरोप है कि इस दौरान थाना प्रभारी ने उनकी कमर पर हाथ मारा और बाहर का रास्ता दिखाने लगे। उन्होंने जब इस दुर्व्यवहार का कारण पूछा तो एसएचओ भड़क उठे और नजदीक खड़े दरोगा के बुलाने पर भी अपशब्दों का प्रयोग करते रहे। पार्षद ने नगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित प्रांतीय नेतृत्व को शिकायती पत्र भेजते हुए कहा कि जब सत्ताधारी पार्षद के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो गरीब जनता की क्या सुनवाई होती होगी, जबकि वह प्रकरण में महज मिलने गए थे। उन्होंने नेताओं से सवाल किए कि क्या पार्षद को थाने जाने का अधिकार नहीं है।

Advertisement
Advertisement