Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

बाजपुर (संवाद सूत्र)। बाजपुर में पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चोरी की 13 बाइकों के साथ गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने उत्तराखंड से बाइक चोरी कर यूपी के मुरादाबाद और रामपुर में बेचने की योजना बनाई थी।

Advertisement
Advertisement

    रविवार को कोतवाली में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इसके लिए अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई बाइक के घटनास्थल से 50-60 सीसीटीवी कैमरे चेक किए और कुछ संदिग्धों की शिनाख्त की गई। शनिवार को हाईवे स्थित लेवड़ा नदी पुल के पास से संदिग्ध पांच युवकों को चोरी की दो बाइकों के संग दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने जिलेभर में 13 से 14 बाइक चोरी करना कबूल लिया। आरोपियों की निशानदेही पर बंद पड़ी फैक्टरी के खंडहर से 11 बाइक बरामद की।

    चोरी की बरामद बाइकों में तीन बाजपुर, चार दिनेशपुर, एक गदरपुर जबकि पांच बाइक जिले के अन्य क्षेत्रों से चोरी हुई हैं। गिरोह का सरगना संजू कश्यप है। संजू पर यूपी के स्वार जिला रामपुर में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। वहां एसपी अभय कुमार सिंह, सीओ अन्नराम आर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सिपाही कृष्णा ग्राम प्रहरी शाहिद मैन आफ दा मंथ के लिए चयनित

एसएसपी ने टीम में शामिल सिपाही कृष्णा नेगी और ग्राम प्रहरी शाहिद का नाम मैन आफ दा मंथ के लिए चयनित करने के साथ ही टीम को बतौर इनाम 1500 रुपये देने की घोषणा की। टीम में इंस्पेक्टर नरेश चौहान, एसएसआई विनोद फर्त्याल, एसआई सुरेंद्र सिंह, एसआई धीरेंद्र सिंह, मनोज बिष्ट, कृष्णा नेगी, मनोज भाकुनी, नरेंद्र सिंह, राजेशनाथ, दीपक ढैला शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement