Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

दिनेशपुर (संवाद सूत्र)। दिनेशपुर के मटकोटा मार्ग पर रविवार की रात को ट्रक से कुचलकर स्कूटी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर सवार उसका साथी बाल बाल बच गया। हादसे के चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।कालीनगर गांव निवासी मंटू दफादार (35) पुत्र वैद्य दफादार अशोक नगर बिलासपुर यूपी निवासी कार्तिक मंडल के साथ स्कूटी संख्या यूके 06 एसी-1274 पर बाजार से घर लौट रहा था।

     मटकोटा मार्ग पर कौशल्या गार्डन के सामने खड्डे को बचाने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी।इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक संख्या एचआर 58 डी 8025 के पहिये के नीचे आकर मंटू का सिर कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पीछे बैठा उसका साथी कार्तिक छिटककर सड़क किनारे गिरने से बाल बाल बच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

    बाद में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंटू की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंटू सिडकुल की कंपनी में कार्यरत था। उनके तीन बच्चे,दो बेटे और एक बेटी है। पत्नी काकुली और तीनों बच्चों के साथ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
Advertisement