Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 (कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर में कुछ दिन पूर्व बुधबाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया था जिसमे मंदिर में भगवान के मुकुट बांसुरी व छत्र आदि को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।

   जिसको लेकर थानाध्यक्ष जसवीर चौहान ने तत्परता के साथ दिल्ली से चोरों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है जिसको लेकर सनातन धर्म मंदिर सभा द्वारा थानाध्यक्ष जसवीर चौहान सहित उनकी पूरी पुलिस टीम को बधाई दी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंदिर सभा द्वारा कहा गया कि उन्हें थानाध्यक्ष जसवीर चौहान की कार्यशैली पर पूरा भरोसा था कि वह जल्द ही इतनी बड़ी चोरी का खुलासा करेंगे और उन्होंने चोरों को उनकी उम्मीद से पहले पकड़ कर उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पूरी टीम को बधाई दी है। पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।             

    सम्मानित किये जाने वालों में थाना अध्यक्ष जसवीर चौहान, मुकेश मिश्रा, बसंत कुमार, इरशाद उल्लाह, दर्शन सिं बलवंत सिंह,एस ओ जी एस आई प्रकाश चंद, हेड कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल प्रवीण गोस्वामी, प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह, एस पी ओ रवि कुमार शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement