Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

देहरादून (संवाद सूत्र)।भारतीय वन्य जीव संस्थान की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पदों की भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सदस्य को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने जिंद, हरियाणा से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य आधुनिक इलेक्ट्रानिक डिवाइसों के जरिए परीक्षा में नकल कराते थे।

   भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के डा० सुरेश कुमार ने पिछले वर्ष 17 सितंबर को पटेलनगर थाने में तहरीर दी थी कि संस्थान में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पद के लिए राजाराम मोहन राय पब्लिक स्कूल पटेलनगर में परीक्षा आयोजित की गई थी।

    इस परीक्षा की द्वितीय पाली में दो अभ्यर्थियों की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कान से एक छोटा इयर फोन, छाती पर कमीज के नीचे से कैमरे से युक्त एक इलेक्ट्रनिक डिवाइस और मेज के नीचे से एक और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जिस पर मोबाइल कम्पनी का सिम लगा हुआ था, बरामद हुआ। पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों अभ्यर्थियों नवराज पुत्र ईश्वर निवासी जीन्द, हरियाणा और प्रदीप पुत्र हरेन्द्र मोर निवासी जीन्द हरियाणा को गिरप्तार कर जेल भेज दिया

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि मामले में किसी बड़े संगठित गिरोह के संलिप्त होने तथा परीक्षा में नकल कराये जाने की गम्भीरता को देखते हुये इस मामले की विवेचना पुलिस मुख्यालय के द्वारा उत्तराखण्ड एसटीएफ को सुपुर्द की गया। विवेचना के दौरान एसटीएफ के निरीक्षक सुधीर कुमार ने पाया कि इस मामले में पकड़ा गया अभ्यर्थी प्रदीप पुत्र हरेन्द्र किसी अन्य अभ्यर्थी मोहित मोर्य के नाम से परीक्षा दे रहा था। इस मामले में अन्य दो सदस्य सोनू पुत्र शीशपाल निवासी कैथल हरियााण एवं पवन पुत्र सुरेन्द्र जीन्द हरियाणा के नाम प्रकाश में आये।

   इस गिरोह के सदस्यों की गिरप्तारी के लिये उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा हरियाणा में दबिश दी गयी तो वहां से फरार हो गये। इस पर एसटीएफ द्वारा इनकी गिरप्तारी के वारण्ट जारी कराये गये और इनकी गिरप्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 15 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की गई।

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ईनामी अपराधी सोनू पुत्र शीशपाल के सम्बन्ध में एसटीएफ कार्यालय में सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम को कल 10 जुलाई को कैथल हरियाणा में भेजा गया, जहां पर देर रात में रोहतक एसटीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में उसको गिरप्तार करने में सफलता मिली है। 

Advertisement
Advertisement