Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोनिवि की जगह पर काबिज लोगों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। भारी पुलिस फोर्स और प्रशासन के साथ पहुंचे लोनिवि अधिकारियों ने दो जेसीबी की मदद से भूमि पर अतिक्रमण को तोड़ने का काम शुरू किया। लोनिवि की कार्रवाई से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्रवाई जारी रही।

Advertisement
Advertisement

   सूचना पर विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को 24 घंटे का वक्त देने के निर्देश दिए। लेकिन विधायक के जाते ही टीम ने फिर से निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने अपना सामान बाहर निकलना शुरू किया। जिस पर विधायक मौके पर दोबारा पहुंचे और कार्रवाई को रुकवाते हुए जेसीबी लौटा दी। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता की कड़ी फटकार भी लगाई।

    रुद्रपुर में अतिक्रमण की कार्रवाई को विधायक की ओर से रोकने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान भीड़ में से एक ने जेसीबी चालक अशोक निवासी मेहतोष मोड़ के सिर पर पत्थर मारा, जिससे वह चोटिल हो गए। पुलिस ने चालक को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement
Advertisement