Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने देहरादून मे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाक़ात कर गदरपुर मे गौशाला के लिए धनराशि अवमुक्त करवाने का निवेदन किया जिस पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उनको आश्वासन देते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी गौवशं की रक्षा और उत्थान हेतु बहुत से कदम उठा रही है उसी श्रेणी मे गौशालाओ का निर्माण भी चल रहा है और गदरपुर मे भी गौशाला के निर्माण हेतु शीघ्र ही धनराशि अवमुक्त कर दी जाएगी जिससे गदरपुर में भी गौवंशों के रख रखाव हेतु एक उचित स्थान क्षेत्रवासियों को प्राप्त होगा। जिसके उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बताया कि “विधानसभा गदरपुर के ग्राम बरीराई मे लगभग 4.5 एकड़ भूमि का चयन गौशाला के निर्माण हेतु कर लिया गया है और लगभग 5 करोड की धनराशि की मदद से इस भव्य गौशाला का निर्माण होना है जो कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं माननीय मंत्री सौरभ बहुगुणा जी द्वारा शीघ्र ही अवमुक्त कर दी जाएगी जिसके उपरांत शीघ्र ही गौशाला बन कर तैयार हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement