Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। अज्ञात वाहन ने घर जाने के लिए दूसरे वाहन का इंतजार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। 

   जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल मंगलवार को रवि सैनी (36) निवासी भजवा नगला, पुलिस चौकी बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा जो कि खेमपुर टंकी से मजदूरी का काम करके रात को 9:00 बजे वापस अपने घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था, इसी बीच इंतजार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतक रवि सैनी अपने पीछे अपनी पत्नी मीना सैनी और 8 साल की बेटी लवी सैनी को रोते बिलखते छोड़ गया।

आपको बताते चलें कि मृतक रवि हलवाई कारीगर का कार्य करता था 

Advertisement
Advertisement