Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

हल्द्वानी (संवाद सूत्र)। चोरी तो करी, पर सोना नहीं मिला है। माफ करना चोरी के लिए….। चोरों ने मुखानी थाना क्षेत्र में ऊंचापुल स्थित एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर को खंगाला लेकिन नकदी के अलावा उन्हें सोना नहीं मिला तो वे स्केच पेन से अल्मारी, ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर यह बात लिखकर निकल गए। चोरों घर से करीब 60 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवर ले गए।

    ऊंचापुल में लोहरियासाल मल्ला गली नंबर 1 निवासी प्रकाश चंद्र बहुगुणा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नैनीताल बैंक से सेवानिवृत्त हैं। उसके दो बेटे हैं जो बाहर नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी रहती है। बेटों के छुट्टी आने के बाद वह पूरे परिवार को लेकर बीते 11 अप्रैल को पिथौरागढ़ गए थे। 13 अप्रैल की सुबह उन्हें किसी ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्ते के साढू को घर पर भेजा। उन्होंने बताया कि उनके मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर पूरा सामान अस्त- व्यस्त था। सभी अलमारियों के दरवाजे खुले थे।

    साढू की सूचना पर वह वापस हल्द्वानी पहुंचे। चोरों ने घर को खंगालने के बाद अलमारी और ड्रेसिंग टेबल पर स्केच पेन से लिखा था कि चोरी तो की है पर सोना नहीं मिला माफ करना…। माफ करने वाली बात दो अलमारी में लिखी थी। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे करीब 60 हजार रुपये की नकदी और कुछ चांदी के जेवर ले गए। थानाध्यक्ष पंकज जोशी के अनुसार घटनास्थल का मौका मुआयना कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।