Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिर्पोट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर मे धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व, एक दूसरे के गले मिलकर दी मुबारकबाद

गदरपुर। रमजान का पवित्र महीना पूरा होने पर आज गुरुवार को ईद उल फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मस्जिद में नमाज अदा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाजियों ने ईद के मौके पर नमाज अदा की और एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस दिन घरों में सेवई, खीर बनाई गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रही, ईद का त्योहार हमें भाईचारे का संदेश देता हैं, जिससे मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा मिलती है। 

गदरपुर मे धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व, एक दूसरे के गले मिलकर दी मुबारकबाद

ईद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विश्व में अमन चैन की दुआ मांगी गई। सभी मुस्लिम भाईयों को बुराई के रास्ते को त्यागकर अच्छाई के रास्ते पर चलने की नसीहत दी। आपको बताते चले की पूर्व पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस द्वारा ईद के पर्व पर मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गदरपुर प्रेस क्लब के पत्रकार सहित अन्य लोग भी पहुंचे, उन्होंने ईद के पर्व पर गुलाम गौस सहित अन्य मुस्लिम लोगों को आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए ईद की शुभकामनाये दी। 

गदरपुर मे धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व, एक दूसरे के गले मिलकर दी मुबारकबाद

    इस मौके पर पूर्व चैयरमैन गुलाम गौस, सिब्ते नबी, मो आलम, इरसाद, आजाद, आसिफ, जुल्फेकार अली, आसिफ, तोफिक, आजाद, साजिद, शाहनूर, फैजान, आसिफ, रिजवान, उमर, सावेज, सलमान,अब्दुल्ल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।