Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिर्पोट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव पद पर रुद्रपुर शहर के युवा नवीन खान को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर अनेकों शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव पद नवीन खान नियुक्त, बधाई देने वालों का लगा तांता

    नवनियुक्त महासचिव नवीन खान ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान ने उधमसिंह नगर में संगठन का विस्तार करते हुए उन्हें उधमसिंह नगर जिला के महासचिव पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने इस आशय का नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव पद नवीन खान नियुक्त, बधाई देने वालों का लगा तांता

    उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन में कर्मठ और जुझारू युवाओं को जोड़ा जा रहा है, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े पदाधिकारी समाज से जुड़े हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उजागर करें और जनहित से जुड़ी समस्याओं को शासन और प्रशासन के सामने प्रमुखता से रखें। नवनियुक्त महासचिव नवीन खान ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और समाज में फैली कुरितियों को दूर करने के लिए वह अपना संपूर्ण योगदान देंगे तथा शासन और प्रशासन के समक्ष जनहित से जुड़ी बातों को प्रमुखता से उठाएंगे।

   नवीन खान के महासचिव बनने पर मंजीत पाल सिंह चंदी, संजीव झाम, विजय अरोरा, शमीम खान, गौरव चोपड़ा, अमित कक्कड़, सुख बहादुर थापा, अभय कुमार, दीपक कुमार, नितिन कुमार तिवारी, महेंद्र कुमार, लखबीर सिंह लक्खा सहित अनेकों शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी।

Advertisement
Advertisement