Spread the love

27 जून को हुई अंतरविभागीय बैठक में बूथों की तैयारियों की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर शनिवार, 27 जून को उप जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उप जिलाधिकारी महोदया ने बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि 28 जून को पल्स पोलियो बूथ संचालन के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय समय पर खोले जाएं। साथ ही उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
     बैठक में कार्यक्रम की व्यापक सफलता के लिए समस्त ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से भी सक्रिय सहयोग की अपील की गई, ताकि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
    इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंजनी कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक रिजवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!