


एसएसपी अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में उधमसिंहनगर पुलिस ने किच्छा के चर्चित विक्रांत हत्याकांड का महज 12 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें दबोच लिया गया।
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)
गदरपुर खबर किच्छा। उधमसिंहनगर पुलिस ने एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए चर्चित विक्रांत हत्याकांड का मात्र 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे।
पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 को किच्छा थाना क्षेत्र के महाराजा लालकुआं रोड पर विक्रांत नामक युवक को 6-7 लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले में दर्ज मुकदमे में बाद में धारा 103 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने 26 जून को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद और आपसी रंजिश के चलते उन्होंने विक्रांत पर फायरिंग की थी।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह , एसआई अजयराज सिंह, एसआई विजय सिंह, एसआई दीपक जोशी, अपर उपनिरीक्षक आशीष महेरा, अपर उपनिरीक्षक मोहन, कांस्टेबल प्रशांत जोशी एवं कांस्टेबल दीपक बोरा शामिल रहे।
