


‘दो बूंद जिंदगी की’ से गदरपुर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, चेयरमैन मनोज गुम्बर ने बच्चों को पिलाई दवा
अभिभावकों से की अपील—5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से न छूटे, तभी बनेगा पोलियो मुक्त गदरपुर
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर खबर। आज गदरपुर राजकीय चिकित्सालय में आयोजित पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत गदरपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर (मिंटू) जी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अंजनी कुमार ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री मनोज गुम्बर (मिंटू) जी ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से वंचित न रहे और हमारा गदरपुर पूर्णतः पोलियो मुक्त बना रहे।
इस अवसर पर प्रभारी डॉ. अंजनी कुमार जी सहित समस्त चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
