


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर । शहर के नवनिर्मित बस अडडे का संचालन शुरू करने को लेकर कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा बस अड्डा गेट, गदरपुर में मौन व्रत एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
अपनी सोशल मीडिया पेज पर पैंपलेट के माध्यम से जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गदरपुर का नवनिर्मित बस अड्डा पिछले 1 वर्ष से बनकर तैयार है। किंतु उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार की उदासीनता के चलते आज तक यहाँ बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
बताया कि जनता धूप-बारिश में सड़कों पर बसों का इंतजार करने को मजबूर है। करोड़ों की लागत से बने बस अड्डे को सिर्फ एक फीते के कटने का इंतजार है।
इस बस अड्डे का तत्काल संचालन प्रारंभ करवाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा मौन व्रत एवं धरना 27 जून 2026 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे बस अड्डा गेट, गदरपुर में दिया जाएगा।
आप सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जन आंदोलन को सफल बनाएं, ताकि सरकार पर बस अड्डा शुरू करने का दबाब बनाया जा सके।
