Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर । सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी मणिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना, चौकी और शाखा प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

Advertisement
Advertisement

एसएसपी मणिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई आयोजित

गोष्ठी के दौरान विगत माह में मादक पदार्थों की बरामदगी, अपराध नियंत्रण और जनसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और पारितोषिक दिया गया। एसएसपी ने कहा कि समर्पण और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मी पूरी फोर्स के लिए प्रेरणा हैं। एसएसपी ने पिछले माह के निर्देशों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, जांच की गुणवत्ता और जनसंपर्क मजबूत करने के निर्देश दिए।

सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक और कार्य संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। त्योहारी सीजन को लेकर एसएसपी ने विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने भीड़भाड़ वाले बाजारों और धार्मिक स्थलों पर गश्त, पिकेट और चेकिंग बढ़ाने, यातायात व्यवस्था सुचारु करने, पटाखा बाजार नियोजित स्थानों पर लगाने, साइबर मॉनिटरिंग मजबूत करने और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने संदेश दिया त्योहार उल्लास का प्रतीक हैं, लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि नागरिक सुरक्षित रहें। पुलिस को संवेदनशील, सतर्क और जनसंपर्कोन्मुख रहना होगा।

Advertisement
Advertisement