Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाइल्ड हेल्पलाइन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाल कल्याण समिति कर रही आगे की कार्यवाही”

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर

“गदरपुर में नाबालिग निकाह रोका, प्रशासन की तत्परता से बच्ची का रेस्क्यू”

“गदरपुर में नाबालिग निकाह रोका, प्रशासन की तत्परता से बच्ची का रेस्क्यू”

। जिलाधिकारी के निर्देश पर गदरपुर क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के निकाह की शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल विवाह को रुकवा दिया। उप जिलाधिकारी रिचा सिंह के नेतृत्व में चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल विकास एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें शिकायत सही पाई गई।
कार्रवाई के दौरान नाबालिग बच्ची का रेस्क्यू कर उसे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम की सुपुर्दगी में दिया गया। इसके बाद बच्ची को बाल संप्रेषण गृह, रुद्रपुर में बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की गई और आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की गई।
बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है, जहां उसकी देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस प्रशासन के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम से स्मिता एवं पूजा सहित बाल विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह जैसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन से भी ऐसी किसी घटना की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की गई है।

Advertisement
Advertisement