Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“कृषि विभाग की चेतावनी—सम्मान निधि, खाद व अन्य योजनाएं होंगी प्रभावित”

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर तहसील प्रशासन

गद्रपुर खबर। कृषि विभाग ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से जल्द से जल्द करवा लें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बिना रजिस्ट्रेशन के किसानों को खाद जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो सकेंगी, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में सभी किसानों के लिए समय रहते फार्मर रजिस्ट्री कराना अत्यंत आवश्यक है।
कृषि विभाग ने बताया कि किसान अपनी रजिस्ट्री कृषि विभाग कार्यालय, संबंधित लेखपाल या नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से आसानी से करवा सकते हैं।
कृषि विभाग, रुद्रपुर ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को जल्द पूरा करें, ताकि उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो।

Advertisement
Advertisement