Spread the love

अब खुद करें जनगणना, 10 से 24 अप्रैल तक विशेष

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने मंगलवार को गदरपुर तहसील में जनगणना संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने आमजन से अपील की कि वे ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) के माध्यम से जनगणना कार्य को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
अधिकारियों ने बताया कि अब नागरिकों को प्रगणक (Enumerator) के घर आने का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। वे स्वयं ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है, जो केवल 15 दिनों के लिए उपलब्ध रहेगा।
उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना के प्रथम चरण में 25 अप्रैल से 24 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करेंगे। ऐसे में यदि नागरिक पहले ही स्व-गणना कर लेते हैं, तो उन्हें केवल अपनी SE ID प्रगणक को दिखानी होगी।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्व-गणना की प्रक्रिया को सरल बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार गदरपुर ने अपनी टीम के साथ स्वयं भी स्व-गणना कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।”


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!