Spread the love

“सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने दी श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता”

(कृष्णा वार्ता वार्ता उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। विकास खंड गदरपुर के ग्राम प्रेमनगर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज राज एवं ग्राम प्रधान अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनका जीवन और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा, समानता और संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!