


कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
रिपोर्टर रवि कालड़ा 70372 60 222
गदरपुर खबर रूद्रपुर। राधा कृष्ण महानाम यज्ञ सभा द्वारा नेताजी सुभाष पार्क रविन्द्रनगर में आयोजित 18वें श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम का

शुक्रवार से श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारम्भ हो गया। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर भव्य कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा आयोजन स्थल से रविन्द्रनगर और किच्छा बाईपास रोड होते हुए लेक पैराडाईज झील पहुंची, जहां महिलाओं ने कलश में जल भरकर बैंड-बाजों की धुन पर भजन-कीर्तन और नृत्य करते हुए पुनः आयोजन स्थल तक यात्रा निकाली। आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई।
आयोजन समिति के अनुसार आज सायं 8 बजे अधिवास कार्यक्रम होगा। 10 मई को प्रातः 6 बजे से अखण्ड महानाम संकीर्तन तथा दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा प्रारम्भ किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी, जिनमें जय राधे सम्प्रदाय कोलकाता, ओम शांति सम्प्रदाय दिनेशपुर, जय जगन्नाथ सम्प्रदाय उड़ीसा, राधा रमन सम्प्रदाय दिल्ली, श्यामा सम्प्रदाय जगतपुरा एवं राधारानी सम्प्रदाय शामिल हैं।
11 और 12 मई को अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं भंडारा जारी रहेगा, जबकि 13 मई को तुलसी पूजा एवं समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजीव नन्दी, बृजेन मंडल, रमेन विश्वास, तरूण मंडल, राजू कुमार, रवि सरकार सहित आयोजन समिति के हीरा मंडल, विपुल गाईन, चन्दन देवनाथ, सुकुमार वैद्य, सरजीत मंडल, अभिताभ मल्लिक, संजय हाल्दार, विवेक महलदार, कार्तिक मंडल, विष्णु, प्रकाश अधिकारी तथा सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
लवी कालड़ा 70 372 60 222
