


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
रुद्रपुर। गोविंदपुर सेवाश्रम मोतीपुर नंबर एक में आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल में पूरी तरह सराबोर नजर आया। विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण संकीर्तन से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्रद्धालुओं एवं आयोजकों के साथ संकीर्तन का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर आयोजकों द्वारा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
