Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। माननीय सचिव महोदय के आदेशानुसार आदेश संख्या 11/2026-27 के तहत दिनांक 08 मई 2026 को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खटोला में विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर निशुल्क विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी देवी द्वारा की गई। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर से डॉ. विकास सचान, फार्मासिस्ट के.एन. जोशी एवं आरकेएसके काउंसलर राधा मिगलानी ने ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पराविधिक कार्यकर्ता (पीएलवी) कुंवर सिंह, मीना एवं कुमारी दीपा ने छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित पंपलेट वितरित किए। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम में कुल 67 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन टीम संख्या-7 तहसील गदरपुर की ओर से किया गया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!