


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वादी का चोरी हुआ रेडमी 5G मोबाइल फोन बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को बराखेड़ा निवासी सोनू भारद्वाज ने कोतवाली गदरपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पत्नी के पर्स में रखा रेडमी 5G मोबाइल फोन अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर धौलपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र के पास से आरोपी धीरज पुत्र राधेश्याम निवासी मोतियापुर, थाना गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की लत पूरी करने के लिए उसने मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, उपनिरीक्षक संजय सिंह बोरा तथा कांस्टेबल रविंद्र सिंह शामिल रहे।
