Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। गदरपुर बाईपास स्थित चार साहिबजादे चौक पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने पहुंचकर NHAI अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाईपास पर मार्ग प्रकाश व्यवस्था, सेफ्टी पॉइंट एवं सर्विस लेन जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से विस्तारपूर्वक वार्ता की।

प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि बाईपास पर बढ़ते यातायात को देखते हुए आमजन की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि राहगीरों और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, नगरपालिका अध्यक्ष गदरपुर मनोज गुंबर, सुरेश खुराना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाईपास पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!