Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

हनी ट्रैप गैंग के वांछित आरोपी को गदरपुर पुलिस ने दबोचा

गदरपुर खबर। ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हनी ट्रैप गैंग के एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 जनवरी 2026 को वादी दाऊद पुत्र भूरा निवासी ग्राम मडियान, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से जूमेरा खान उर्फ जौहर उर्फ महक से हुई थी। उक्त महिला ने उसे गदरपुर में बाबू नामक व्यक्ति के घर मिलने के लिए बुलाया, जहां अपने साथियों राबिया पुत्री लईक अहमद एवं अन्य तीन व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई।
आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे जबरन 40 हजार रुपये नकद एवं 95 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए और वाहन संख्या UP22BA4232 से फरार हो गए। इस मामले में कोतवाली गदरपुर में मु० FIR संख्या 27/2026 धारा 61/115/308(2)/318(4)/351(2)/352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इस प्रकरण में पूर्व में तीन अभियुक्तों—जौहर उर्फ महक, राबिया और रोहन सैनी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में उपकारागार हल्द्वानी भेजा जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर के पर्यवेक्षण में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। विवेचना के दौरान वांछित आरोपी दीपक की सही पहचान दीपक पुत्र हरिद्वारी लाल निवासी शिवा पुरम कॉलोनी, थाना सिविल लाइन्स, जनपद रामपुर के रूप में हुई।
पुलिस टीम ने दिनांक 28 मार्च 2026 को प्रेमनगर तिराहे, गदरपुर के पास से आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त दीपक के खिलाफ पूर्व में मुरादाबाद, रामपुर और ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्रों में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा, कांस्टेबल उमेश जोशी एवं कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!