Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। जनपद ऊधम सिंह‌‌ नगर में लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण हेतु शनिवार, 28 मार्च 2026 को तहसील गदरपुर में राजस्व लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायालय उप जिलाधिकारी गदरपुर एवं न्यायालय तहसीलदार गदरपुर में लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर वादकारियों को बड़ी राहत प्रदान की गई।
न्यायालय उप जिलाधिकारी गदरपुर, श्रीमती ऋचा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 17 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें धारा 176 ZA के 07 वाद, धारा 143 ZA के 08 वाद, धारा 54(6) का 01 वाद तथा धारा 33/39 का 01 वाद शामिल रहा।

वहीं, न्यायालय तहसीलदार गदरपुर में धारा 34 एलआर एक्ट के अंतर्गत लंबित 65 वादों का त्वरित निस्तारण किया गया। इस प्रकार दोनों न्यायालयों में कुल 82 वादों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया।
राजस्व लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निस्तारण से न केवल वादकारियों का समय और धन बचा, बल्कि आपसी सहमति से विवादों का समाधान होने पर न्याय व्यवस्था में भी विश्वास मजबूत हुआ।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस प्रकार की लोक अदालतों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!