Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रुद्रपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर खबर भारतीय जनता पार्टी गदरपुर मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराना रहा।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुडिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और इन्हीं विचारों को आत्मसात कर संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है।
शिविर में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्य विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में गदरपुर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भाजपा से जुड़े अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement