Spread the love

बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा नया मंच

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। वार्ड नंबर 5 स्थित नवीन प्रतिष्ठान शिवशक्ति डांस अकैडमी का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू) एवं एस.एस. पब्लिक स्कूल के एमडी डी.पी. सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर अकैडमी संचालक नैन्सी सक्सेना एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के संस्थान क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि डांस कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के इच्छुक बच्चों के लिए यह अकैडमी नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।
अतिथियों ने शिवशक्ति डांस अकैडमी के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल संचालन की कामना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में धनपुर विजयपुर के ग्राम प्रधान मयंक कालड़ा, पूर्व ग्राम प्रधान मनोहर प्रकाश, चंद्रपाल सक्सेना, रेनू सक्सेना, सोनू गुम्बर, एस.एस. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य परविंदर सिंह, वाइस प्रिंसिपल सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किशन, उमेश कुमार, जसपाल डोगरा, विजेंद्र सक्सेना, संगीता शर्मा, नेहा सक्सेना सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने नई अकैडमी के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नैन्सी सक्सेना एवं उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!