Spread the love

खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, धार्मिक आयोजनों को बताया सामाजिक समरसता का माध्यम।

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)

गदरपुर रुद्रपुर खबर। रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खाटू श्याम बाबा की पूजा-अर्चना की, भजन संकीर्तन में सहभागिता निभाई तथा प्रसाद ग्रहण कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि खाटू श्याम बाबा के प्रति श्रद्धा और आस्था लोगों को सेवा, समर्पण और सदाचार का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। भजन-कीर्तन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
उन्होंने श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के सफल आयोजन पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात खुराना, महामंत्री दिलीप गुगलानी, उपाध्यक्ष इन्द्र साहनी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!