


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग योजनाओं और जनहित मुद्दों पर होगी चर्चा

रुद्रपुर। किसान आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुरेंद्र सिंह नामधारी कल दिनांक 7 मई 2026, दिन गुरुवार को शहीद ऊधम सिंह नगर सभागार, विकास भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक में जनहित योजनाओं, विकास कार्यों तथा किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी, ऊधम सिंह नगर द्वारा जारी पत्रांक के माध्यम से दी गई है।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
