Spread the love

प्रतिबंधित गौमांस, औजार और छोटा हाथी वाहन बरामद, तीनों आरोपियों को भ

(कृष्णा वार्ता वेदर रिपोर्ट उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर : कोतवाली गदरपुर पुलिस ने गौकशी और अवैध गौमांस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन, गौकशी के औजार और प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 5 मई 2026 को okधीमरखेड़ा निवासी कुंवर सिंह की तहरीर पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। ग्रामीणों को शक था कि मसीत क्षेत्र में दानिश अली के निर्माणाधीन मकान के अंदर गौकशी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।
प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरोवर नगर तिराहे के पास कार्रवाई करते हुए छोटा हाथी वाहन संख्या UK06CA5167 को रोककर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में दानिश अली निवासी मसीत गदरपुर, मोहसिन निवासी मंसूरनगर केलाखेड़ा और जलालउद्दीन निवासी अस्पताल वार्ड केलाखेड़ा शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक चापड़, दो छुरियां और एक कील बरामद की है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा, उपनिरीक्षक संजय सिंह बोरा, कांस्टेबल लक्ष्मण कुमार और कांस्टेबल जीवन फुलेरा शामिल रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!