Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

रेड रोज काॅन्वेट स्कूल में फीएस्टा का हुआ आयोजन

गदरपुर। नगर के रेड रोज कान्वेट स्कूल में शुक्रवार को रोबोफेस्ट वंडर बे्रन्स फेंच फीएस्टा का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने एक्सपर्ट द्वारा पूरे वर्ष सीखे गये रोबोटिक्स प्रोजेक्ट और एक्टीविटीज का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने दैनिक प्रयोग होने वाले प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये गये। रोबोटिक्स टीम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा निर्मित ड्रोन रेस रही।

रेड रोज काॅन्वेट स्कूल में फीएस्टा का हुआ आयोजन

रेड रोज काॅन्वेट स्कूल में फीएस्टा का हुआ आयोजन
      आयोजित कार्यक्रम में वंडर ब्रेन की टीम द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं का जीवन में क्या कर्तव्य होने चाहिये तथा अपने कर्तव्यों को याद दिलाना। वंडर ब्रेन की प्रत्येक कक्षाओं में बच्चों को पर्सनेलिटी डेवलेप्मेंट कार्यक्रमों के दौरान उनके एक्सपर्ट द्वारा उनका सर्वागीण विकास सिखाया जाता है। इस दौरान कई प्रकार के मैमोरी गेम्स कराये गयेे।

रेड रोज काॅन्वेट स्कूल में फीएस्टा का हुआ आयोजन
       आपको बताते चले कि विगत दो वर्षो से बच्चों को फ्रेंच भाषा सिखाने में प्रयासरत हैं जिसका प्रदर्शन आज स्कूली बच्चों ने फ्रेंच फीएस्टा के दौरान किया जिसमें बच्चों ने रोजमर्रा में इस्तेमाल किये जाने वाले फ्रेंच के शब्दों को अन्य बच्चों एवं अभिभावकों को सिखाया, जिससे अभिभावक काफी खुश दिखाये दिये।
इस फीएस्टा आयोजन में कुछ रिकगनिशन, ब्रेन स्टोंगिंग गेम्स कराए गए। पूरे फिएस्टा के दौरान बच्चों ने सालभर में रोबोटिक्स, वडर ब्रेन, फ्रेंच कक्षाओं में जो भी सीखा उसका शानदार प्रदर्शन किया।

रेड रोज काॅन्वेट स्कूल में फीएस्टा का हुआ आयोजन
       कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के डायरेक्टर श्री नैब सिंह धालीवाल , मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संदीप सिंह धालीवाल, प्रधानाचार्या श्रीमती एकता सक्सेना, उप प्रधानाचार्य गौरव सक्सेना, सभी विग्स के एच०ओ०डी० ने इस पूरे टीम वर्क तथा बच्चों के प्रदर्शन की प्रशसा की।

रेड रोज काॅन्वेट स्कूल में फीएस्टा का हुआ आयोजन
       इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभवको को बच्चों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय में चल रही समस्त गतिविधि एवं क्रियाकलापों से अवगत कराना था।
आपको बताते चलें कि बच्चों का समग्र विकास शिक्षा के साथ साथ इस प्रकार के कार्यक्रमों से भी होता है। ये कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारते हैं। उक्त विषय टीचर्स ने पूरे आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों को कार्यक्रम के लिए तैयार करने में कठिन परिश्रम किया और मंच के पीछे रहकर हर प्रस्तुति को सुचारू रूप से संपन्न करवाया। उनकी मेहनत और समर्पण से बच्चों की प्रस्तुतियां और भी प्रभावशाली बन पाईं, जिसे उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहाना की।

रेड रोज काॅन्वेट स्कूल में फीएस्टा का हुआ आयोजन

     इस दौरान विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि बच्चों के हित में जो भी कक्षाएं सचालित की जाएगी, उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों का चहुमुखी विकास कराना हमारा लक्ष्य होगा। उन्होंने बताया कि आने वाले सत्र में हम विद्यालय में मार्शल आर्टस, जुम्बा, कुकरी बेकरी, योगा, कोडिंग की कक्षाए एक्सपर्ट द्वारा संचालित करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एकता राक्सेना ने सभी प्रतिभागी बच्चों, अभिभावकों का धन्यवाद कर फिएस्टा का समापन किया।

Advertisement
Advertisement