Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर रुद्रपुर उधम सिंह नगर में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिले के सभी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव के निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 20 मई से अगले एक सप्ताह तक जिले के स्कूल सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना या दोबारा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों से भी बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाने की अपील की है।

Advertisement